Congress release candidate list:
पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। महागठबंधन में सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट लगभग तैयार कर ली है। बुधवार को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस इन उम्मीदवारों की घोषणा पटना या दिल्ली से कर सकती है। इस लिस्ट में कई चर्चित और अनुभवी नेताओं के नाम शामिल हैं, जो पार्टी के लिए महत्वपूर्ण सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
सूत्रों के अनुसार
सूत्रों के अनुसार, कुटुंबा से राजेश राम, भागलपुर से अजीत शर्मा, कदवा से शकील खान, महाराजगंज से विजय शंकर दुबे, खगड़िया से छत्रपति यादव और बक्सर से मुन्ना तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है। इसके अलावा राजापाकड़ से प्रतिमा दास, करगहर से संतोष मिश्रा, जमालपुर से अजय कुमार सिंह, राजपुर से विश्वनाथ राम और औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह को पार्टी की ओर से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।
महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अभी भी खींचतान जारी है। कांग्रेस 65 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रही है। पार्टी का प्रयास है कि अपने अनुभवी और लोकप्रिय नेताओं को उन सीटों पर उतारा जाए, जहां उनकी जीत की संभावना अधिक है।
कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट इस प्रकार है:
कुटुंबा – राजेश राम
भागलपुर – अजीत शर्मा
कदवा – शकील खान
महाराजगंज – विजय शंकर दुबे
खगड़िया – छत्रपति यादव
बक्सर – मुन्ना तिवारी
राजापाकड़ – प्रतिमा दास
करगहर – संतोष मिश्रा
जमालपुर – अजय कुमार सिंह
राजपुर – विश्वनाथ राम
औरंगाबाद – आनंद शंकर सिंह
अररिया – अबिदुर रहमान
किशनगंज – इजहारुल हुसैन
बेगूसराय – अमिता भूषण
बरबीघा – गजानंद शाही
कहलगांव – प्रवीण कुशवाहा
वजीरगंज – शशि शेखर
बाढ़ – सत्येंद्र बहादुर
टेकारी – अशोक गगन
चैनपुर – प्रकाश कुमार सिंह
अमरपुर – जितेंद्र सिंह
गया – मोहन श्रीवास्तव
हिसुआ – नीतू कुमारी
सिकंदरा – बंटी चौधरी
सुल्तानगंज – आनंद माधव/ललन कुमार
लखीसराय – अमरेश कुमार अनीश
वाल्मीकि नगर – राजेश सिंह
नरकटियागंज – विनय वर्मा
बेतिया – मदन मोहन तिवारी
चनपटिया – अभिषेक रंजन
रीगा – अमित टुन्ना
बेनीपट्टी – भावना झा
कसबा – आफाक आलम
मनिहारी – मनोहर प्रसाद
प्राणपुर – तौकीर आलम
बेगूसराय – अमिता भूषण
सोनबरसा – तमि ऋषिदेव
हरनौत – कुंदन गुप्ता
गोपालगंज – आसिफ गफूर
बेनीपुर – मिथिलेश चौधरी
बगहा – जयमंगल सिंह
कोढ़ा – पूनम पासवान
नौतन – अमित गिरी/यादवेंद्र यादव
बिहार विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में होंगे। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को आयोजित होगा, जबकि 14 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बार कांग्रेस का लक्ष्य महागठबंधन के तहत अधिक सीटें जीतकर विधानसभा में मजबूत स्थिति बनाना है।
इसे भी पढ़ें
Bihar elections: बिहार चुनाव में JMM को चाहिए कम से कम 7 सीट



