दिल्ली हादसा, आरोपी डॉक्टर 30 मई तक पुलिस हिरासत में

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के विवेक विहार इलाके में बेबी केयर सेंटर में 8 ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से लगी आग में 6 नवजातों की मौत हो गई।

ये बच्चे एक दिन से लेकर 25 दिन के थे। मामले में आरोपी अस्पताल मालिक डॉ नवीन खिची और डॉ आकाश को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने चाइल्ड हॉस्पिटल के मालिक नवीन खिची के खिलाफ IPC की धारा 336, 304A और 34 के तहत FIR दर्ज की थी।

नवीन घटना के बाद से फरार था। उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को बताया कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन मार्च 2024 में खत्म हो गया था।

अस्पताल के मालिक का पश्चिम पुरी में भी अस्पताल है। उस अस्पताल में सरप्राइज इंस्पेक्शन के दौरान कई कमियां पाई गई थीं, जिसके चलते दो अलग मामलों में उसके खिलाफ दो मामले दर्ज हो चुके हैं।

हादसे में अपने बच्चों को खोने वाले परिवारों ने अस्पताल पर घटना की जानकारी देर से देने का आरोप लगाया है।

एक परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में आग रात के 11-12 के बीच लगी थी। हमें जानकारी आज दोपहर में दी गई।

अस्पताल वाले हमारे बच्चे के बारे में जानकारी नहीं दे रहे हैं। अस्पताल वाले नहीं बता रहें हैं कि बच्चे को कहाँ रखा गया है और किस हालत में है।

इसे भी पढ़ें

भारतीय नंबर में आने वाले विदेशी फेक कॉल्स पर लगेगी रोक, चक्षु करेगा निगरानी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं