दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर गूंजी किलकारी, अभिनेत्री ने दिया बेटी को जन्म [Deepika Padukone and Ranveer Singh’s house echoed, the actress gave birth to a daughter]

3 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। गणेश चतुर्थी के शुभ त्योहार के ठीक एक दिन बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर पर किलकारी गूंजी हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रविवार (8 सितंबर 2024) को बेटी यानी लक्ष्मी को जन्म दिया।

नन्ही परी के आगमन से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों का परिवार काफी खुश है। फैंस के बीच भी परी के आगमन को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

गणेश उत्सव के बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर बेटी का जन्म बप्पा के आशीर्वाद से कम नहीं है।

दीपिका पादुकोण अस्पताल में भर्ती होने से पहले मुंबई के प्रतिष्ठित सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश के आशीर्वाद लेने भी पहुंची थीं।

फैंस दे रहे बधाई

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में नवंबर महीने में शादी की थी। दोनों की शादी का बी-टाउन में खूब बज था।

शादी के 6 साल बाद कपल ने लोगों को ये गुड न्यूज दी और फैंस बेसब्री से बेबी के आने का इंतजार करने लगे।

अब आखिरकार वो घड़ी आ ही गई और दोनों बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए। दीपिका पादुकोण और रणवीर ने अपने सोशल मीडिया पर आधिकारिक ऐलान कर दिया है कि उन्हें बेटी हुई है। अब फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं।

फैंस लगा रहे थे अटकलें

इस हफ्ते की शुरुआत में दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के साथ अपना प्रेग्नेंसी फोटोशूट शेयर किया था, जिससे फर्जी प्रेग्नेंसी की अफ़वाहों पर लगाम लग गई थी।

दोनों का प्रेग्नेंसी फोटोशूट भी काफी चर्चा में रहा। वैसे कुछ वक्त पहले चर्चाएं थीं कि दीपिका पादुकोण ने गिफ्ट रैपिंग थीन ब्लू रखा है।

इसलिए उन्हें बेबी बॉय होने वाला है, लेकिन उन्हें बेबी गर्ल हुई है, जो लोगों की अटकलों से बिल्कुल अलग है।

सिंघम अगेन में नजर आएंगे दीपिका और रणवीर

बता दें, कुछ महीने पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें बताया था कि वो पेरेंट्स बनने वाले हैं और उनके घर सितंबर में बेबी आएगा।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों ने अपने फैंस को ये जानकारी दी थी। बता दें, दीपिका पादुकोण हाल ही में प्रभास अभिनीत कल्कि 2898 AD में नजर आईं, जो 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई।

अगली बार वह रोहित शेट्टी निर्देशित सिंघम अगेन में नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में उनके पति रणवीर भी हैं। यह मल्टीस्टारर फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है।

इसे भी पढ़ें

दीपिका पादुकोण इस दिन बनेंगी मां, डिलीवरी डेट आई सामने! 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं