पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी ने श्रद्धांजलि दी [Death anniversary of former PM Atal Bihari Vajpayee, President Murmu, PM Modi paid tribute]

1 Min Read

शाह बोले- उन्होंने देश की सेना और अर्थव्यवस्था मजबूत की

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 6वीं पुण्यतिथि है। अटल बिहारी का निधन 16 अगस्त 2018 को 83 साल की उम्र में हो गया था।

उनकी समाधि सदैव अटल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और कई वरिष्ठ नेता पहुंचे।

दिल्ली में स्मृति स्थल पर हुई प्रार्थना सभा में राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मनोहर लाल खट्टर समेत NDA एलायंस और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य भी पहुंचे।

गृह मंत्री अमित शाह ने X पर लिखा- प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने देश को सामरिक और आर्थिक रूप से मजबूत किया।

जब भी देश में राजनीतिक शुचिता, राष्ट्रहित के प्रति निष्ठा और सिद्धांतों के प्रति अडिगता की बात होगी, अटल जी को याद किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

रातू में डॉ अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर लगा नेत्र जांच शिविर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं