बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर जानलेवा हमला, फायरिंग

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर जानलेवा हमला हुआ है।

उन पर फायरिंग हुई है। मसौढ़ी से लौटने के दौरान उनपर अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी। हालांकि, इस गोलीबारी में उनको कोई नुकसान नहीं हुआ।

लेकिन उनके साथ कार में बैठा एक समर्थक जख्मी हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

रामकृपाल यादव ने बताया कि उन्हें बूथ पर एक महिला विधायक के अवैध तरीके से घुसने की सूचना मिली थी।

वह उसी का निरीक्षण कर लौट रहे थे और तिनेरी गांव में समर्थकों से मिलने गए थे। अचानक पिंजड़ी गांव के बाहरी इलाके में 20 से 25 लोगों ने घेरकर उन पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने ईंट-पत्थर के साथ-साथ फायरिंग भी की। यादव के मुताबिक, एक समर्थक ने उन्हें बचाने की कोशिश की, जिसे बंदूक के बट से पीटा गया।

रविवार को रामकृपाल यादव ने कहा कि मै हिंसा की राजनीति नहीं करता। 40 सालों मे ये कोई नहीं कह सकता मैंने किसी को पत्थर मारा हो।

राजद विधायक रेखा देवी पर आरोप लगाते हुए पूछा कि वो बूथ के अंदर किस अधिकार से गई थीं।

रेखा देवी की तरफ से FIR भी की गई, ये तो चोरी भी सीनाजोरी भी वाली बात है। मुझ पर फायरिंग की गई।

मेरे समर्थक के साथ मारपीट की गई। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करे।

इसे भी पढ़ें

बिहार-अमन साहू का सहयोगी कुख्यात प्रमोद यादव ढेर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं