बेटी का बर्थडे मनाकर घर से निकले युवक का शव सड़क किनारे से बरामद [Dead body of a young man who left home after celebrating his daughter’s birthday found on the roadside]

1 Min Read

गिरिडीह। जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र स्थित पथराटांड के पास सड़क किनारे से एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव से महज ढाई मीटर की दूरी पर बाइक भी पड़ी मिली है।

मृतक युवक की पहचान बिहार के चकाई थाना क्षेत्र के घुटिया गांव निवासी कारू राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कारू राम बेटी का बर्थडे मनाने के बाद घर से निकला था। वहीं मंगलवार की सुबह लोगों ने उसका शव देखा।

इसके बाद उन्होंने पुलिस और परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर देवरी थाना के सब इंस्पेक्टर उपेंद्र यादव मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन शुरू कर दी।

कुछ लोग इसे दुर्घटना बता रहे हैं तो कुछ लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही सही कारणों का पता चल पायेगा।

इसे भी पढ़ें

पुलिस की पिटाई के बाद युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए ये आरोप 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं