नयी दिल्ली, एजेंसियां : लोकसभा सदस्य दानिश अली बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। वह अपने संसदीय क्षेत्र अमरोहा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।
कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने पार्टी में उनका स्वागत किया।
दानिश अली ने हाल ही में 14 मार्च को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और कहा था कि उन्होंने उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट से लोकसभा में अपनी दूसरी पारी के लिए ‘सोनिया गांधी का आशीर्वाद प्राप्त किया।’
उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘उनका दिल भारत के गरीबों के लिए धड़कता है। यह उनकी अध्यक्षता वाली NAC थी जिसने मनरेगा, RTI (सूचना का अधिकार), शिक्षा का अधिकार, खाद्य सुरक्षा विधेयक जैसे ऐतिहासिक गरीब-समर्थक और पारदर्शिता कानूनों का संचालन किया’।
इसे भी पढ़ें
आयकर विभाग ने बक्सर में राजद विधायक शंभू नाथ यादव से जुड़ी संपत्तियों की तलाशी ली








