Crime in Prayagraj:अब सपा नेता फंसे सेक्स स्कैंडल में..शराब पीकर युवती को गोद में बैठाया [Now SP leader is trapped in a sex scandal…he made the girl sit on his lap after drinking alcohol]

3 Min Read

Crime in Prayagraj:

प्रयागराज, एजेंसियां। प्रयागराज से समाजवादी पार्टी के नेता ‘राम सागर उर्फ मुखिया यादव’ का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सपा नेता एक युवती को गोद में लिए शराब पार्टी करता दिख रहे हैं। युवती के हाथ में शराब की बोतल है और कमरे में अन्य युवक-युवतियां भी मौजूद हैं। हालांकि, अभी तक इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है। ‘राम सागर उर्फ मुखिया यादव’ प्रयागराज के मेजा के लोहारी गांव के रहने वाले हैं। वह सपा में जिला सचिव, तहसील उपाध्यक्ष और लोकसभा प्रभारी जैसे पदों पर रह चुके हैं। स्थानीय राजनीति में उसकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

Crime in Prayagraj:पहले से कई आपराधिक मामलेः

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुखिया यादव पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर हत्या की कोशिश, मारपीट, सड़क जाम और चुनावी बवाल जैसे आरोपों में 10 से ज्यादा केस चल रहे हैं।

Crime in Prayagraj: वायरल वीडियो में क्या है?

वीडियो किसी बंद कमरे का है, जिसमें सपा नेता समेत 4-5 लोग शराब के साथ मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। कमरे में कुछ युवतियां भी हैं और उनमें से एक को नेता की गोद में बैठा देखा जा रहा है। वीडियो में युवती असहज नजर आ रही है। आरोप लग रहे हैं कि सपा नेता जबरदस्ती कर रहे थे।

इस वीडियो को लेकर लोगों में नाराजगी है। सोशल मीडिया पर ‘लाल टोपी, काले कारनामे’ जैसे तंज कसते हुए यूजर्स सपा की छवि पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ का दावा है कि वीडियो में जबरदस्ती शराब पिलाने और अभद्रता की कोशिश की जा रही है।

Crime in Prayagraj:वायरल वीडियो पर सफाईः

सपा नेता राम सागर उर्फ मुखिया यादव ने पूरे मामले को राजनीतिक साजिश बताया है। उनका कहना है कि यह वीडियो फर्जी है और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी ही पार्टी के एक विधायक ने यह सब करवाया है। नेता ने कहा कि वे इस समय पारिवारिक शादी में व्यस्त हैं और बाद में अधिकारियों को शिकायत देंगे।
हालांकि, डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने मेजा थाने को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि वीडियो असली है या एडिटेड और इसे कब और किसने बनाया।

इसे भी पढ़ें

Highway Video Scandal: हाईवे वीडियो स्कैंडल : BJP नेता धाकड़ गिरफ्तार, कांग्रेस ने एक्सप्रेसवे को शुद्ध करने के लिए छिड़का गंगाजल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं