संसद धक्का-मुक्की केस की जांच क्राइम ब्रांच को [ Crime branch to investigate Parliament scuffle case ]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद परिसर में दो दिन पहले हुई धक्का मुक्की की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। 25 नवंबर से शुरू हुआ संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को समाप्त हो गया। सत्र में कुल 20 बैठकें हुईं।

इस दौरान दोनों सदनों में 105 घंटे कार्यवाही चली। 4 बिल पेश हुए, लेकिन कोई पास नहीं हो सका। लोकसभा की प्रोडक्टिविटी 57.87%, राज्यसभा की 41% रही।

सबसे चर्चित ‘एक देश, एक चुनाव’ बिल पेश हुआ, जिसे 39 सदस्यीय जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) को भेज दिया गया।

दिल्ली पुलिस ने ट्रांसफर किया केसः

दिल्ली पुलिस ने संसद परिसर धक्का-मुक्की केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया है। मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ 6 धाराओं में FIR हुई थी।

दरअसल, गुरुवार सुबह संसद परिसर में मकर द्वार पर INDIA ब्लॉक और भाजपा सांसद प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई, इसमें BJP के 2 सांसद चोटिल हो गए थे।

इसे भी पढ़ें

संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की के कारण,आज राहुल गांधी से हो सकती है पूछताछ

Share This Article
Exit mobile version