कोडरमा से रांची पिकनिक मनाने आ रहे स्कूली बच्चों की बस पलटी, 24 बच्चे घायल [A bus carrying school children coming from Koderma to Ranchi for picnic overturned, 24 children injured]

2 Min Read

रांची। रांची के अनगड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोडरमा से शैक्षणिक भ्रमण पर आई राइजिंग पब्लिक स्कूल की एक बस हुंडरू जलप्रपात से तीन किलोमीटर पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घटना सिकिदिरी थाना क्षेत्र के डॉक्टर मोड़ पर हुई, जहां तीखे मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

दुर्घटना में 24 बच्चे घायल

बस में सवार करीब 24 बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को बाहर निकालने में मदद की। पुलिस ने सूचना मिलते ही सभी बच्चों को रांची के मेदांता अस्पताल पहुंचाया।

कोडरमा के चंदवारा स्थित राइजिंग पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर साइंस सिटी और हुंडरू फॉल जा रहे थे। दुर्घटना के समय बस हुंडरू फॉल के पास एक तीखे मोड़ पर पलट गई। हादसे के बाद बस के शीशे टूट गए, और बच्चे बुरी तरह से सहम गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत कार्य

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा। स्कूल की शिक्षिकाएं और स्थानीय लोग बच्चों को संभालने में लगे रहे।

घायल बच्चों का इलाज जारी है, जबकि अन्य बच्चों को सुरक्षित स्थान पर बैठाया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हो गई थी। प्रशासन ने बस की स्थिति और चालक की लापरवाही की जांच के आदेश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें

रांची में भीषण सड़क हादसा, तीन मरे

Share This Article
Exit mobile version