केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ सीपीआई नेता डी राजा ने दिया अरविंद केजरीवाल को पूरे समर्थन का भरोसा

1 Min Read

नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल ने आज बुधवार को भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (माकपा) के महासचिव डी. राजा से मुलाकात कर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगा। मुलाकात के दौरान सीपीआई ने सड़क से संसद तक काले अध्यादेश के ख़िलाफ़ दिल्ली की जनता के साथ खड़े होने का वादा किया।

सीपीआई नेताओं ने कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार का तानाशाही अध्यादेश लोकतंत्र और संविधान पर हमला है और वो इस अध्यादेश के ख़िलाफ़ संसद में दिल्ली की जनता का साथ देंगे इस दौरान सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फेंस कर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली सरकार की शक्तियों को लेकर लाए गए अध्यादेश के खिलाफ मुख्यमंत्री केजरीवाल लगातार विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं। इससे पहले वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, एनसीपी चीफ शरद पवार और सीपीआइ(एम) महासचिव सीताराम येचुरी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिलकर समर्थन मांग चुके हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं