देश का पहला हाइड्रोजन क्रूज पहुंचा काशी [Country’s first hydrogen cruise reached Kashi]

2 Min Read

वाराणसी-चुनार के बीच चलेगा 50 सीटर शिप

वाराणसी, एजेंसियां। ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाला देश का पहला क्रूज वाराणसी पहुंच गया है। कोलकाता के कोच्चि शिपयार्ड से जलमार्ग के जरिए शिप नमो घाट पहुंचा।

पर्यटन विभाग की निगरानी में रामनगर मल्टी-मॉडल टर्मिनल राल्हूपुर में खड़ा किया गया। यहीं पर शिप की सजावट और लाइटिंग का काम किया जाएगा।

यह डबल डेकर कैटामरान क्रूज जून के अंतिम सप्ताह में कोलकाता से चला था। रास्ते में कम पानी होने की वजह से उसे कई जगह रोकना पड़ा। इसके चलते जलयान को सफर पूरा करने में ज्यादा समय लगा।

2500 रुपए होगा टिकट, वेज फूड मिलेगा

इस जलयान को पर्यटन विभाग वाराणसी से मिर्जापुर के चुनार के बीच करीब 15 किमी की दूरी में चलाएगा। यात्रा का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक है।

यात्रा नमो घाट से शुरू होगी। 2500 रुपए प्रति व्यक्ति किराया प्रस्तावित है। हालांकि अभी इस पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है।

पर्यटकों को दी जाएगी ऐतिहासिक जानकारी

रास्ते में पर्यटकों को गंगा घाट, शूलटंकेश्वर मंदिर समेत कई ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी दी जाएगी।

इसके बाद सैलानियों को चुनार किला ले जाया जाएगा, जहां पर गाइड किले के इतिहास से रुबरू कराएंगे।

इसमें पर्यटकों के मनोरंजन का भी खास ख्याल रखा गया है। यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा। इसमें ब्रेक फास्ट, लंच और शाम का स्नेक्स शामिल होगा।

क्रूज में लाइव म्यूजिक का भी आयोजन होगा। पर्यटकों की डिमांड के अनुसार और भी पैकेज को शामिल किया जा सकता है। यात्रा के पश्चात सभी यात्रियों को बनारस लाकर छोड़ा जाएगा।

इसे भी पढ़ें

वाराणसी की फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप, यात्री बाहर निकाले गये

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं