कांग्रेस यूपी उपचुनाव नहीं लड़ेगी [Congress will not contest UP by-elections]

1 Min Read

सपा ने सभी 9 सीटों पर प्रत्याषशी दिया

लखनऊ, एजेंसियां। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी, पार्टी सपा को समर्थन देगी। राहुल गांधी और अखिलेश के बीच हुई बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है। अखिलेश ने सोशल मीडिया पर राहुल के साथ फोटो भी शेयर की।

इसके बाद सपा ने 2 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए, 7 पर वह पहले ही प्रत्याशी उतार चुकी थी। राज्य की 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव है। रिजल्ट 23 नवंबर को आएंगे।

हरियाणा में सपा ने नहीं लड़ा था चुनाव:

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी थी। इसके बाद सपा ने वहां चुनाव नहीं लड़ा। अब यूपी में कांग्रेस अपने सिंबल पर प्रत्याशी नहीं उतार रही है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस का फोकस महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव पर है।

इसे भी पढ़े

कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की पहली सूची

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं