BJP नेता पर 5 करोड़ रुपये बांटने का आरोप, कांग्रेस ने घेरा [BJP leader accused of distributing Rs 5 crore, Congress surrounds him]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। चुनाव से ठीक एक दिन पहले महाराष्ट्र में BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर खुलेआम पैसे बांटने का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता के पास से 5 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए हैं। साथ ही एक डायरी भी मिली है। मामला मुंबई के नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।

बीजेपी ने राज नाईक को यहां से मैदान में उतारा है। बहरहाल, रुपयों के साथ तावड़े का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

पैसों के बल पर चुनाव को प्रभावित कर रही बीजेपीः

कांग्रेस ने कहा है, “BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े महाराष्ट्र के एक होटल में पैसे बांटते हुए पकड़े गए हैं। विनोद तावड़े बैग में भरकर पैसे लेकर गए थे और वहां पर लोगों को बुला-बुलाकर पैसे बांट रहे थे।

ये खबर जब जनता को पता चली तो भारी हंगामा हो गया। पैसों के साथ विनोद तावड़े के कई वीडियो सामने आ रहे हैं।“ पार्टी ने आगे आरोप लगाया है, महाराष्ट्र में वोटिंग होने वाली है, उससे ठीक पहले BJP के नेता पैसों के दम पर चुनाव को प्रभावित करने में लगे हैं।

इसे भी पढ़ेंः

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर वोटिंग कल, भाजपा 149, कांग्रेस 101 सीटों पर लड़ रही

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं