नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की बैठक 4 अप्रैल को दिल्ली में होगी। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व और जिला स्तर के प्रमुख सदस्य शामिल होंगे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करना, संगठन को मजबूत करना, पार्टी की नई योजनाओं पर चर्चा करना और जिला स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करना है। बैठक को अन्य नेताओं के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी संबोधित करेंगे।
अतिरिक्त जानकारी के लिए फोन नंबर जारीः
बैठक अपराह्न 3 बजे से दिल्ली के इंदिरा भवन में होगी। बैठक से संबंधित सभी विवरण और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सदस्यों से समय की पाबंदी और सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है। अधिक जानकारी के लिए DCC कार्यालय से संपर्क करने के लिए फोन नंबर 8585906030 जारी किया गया है।
बैठक में ये लोग होंगे शामिलः
- कांग्रेस (AICC) के वरिष्ठ प्रतिनिधि और जिला अध्यक्ष
- संबंधित विभागों के प्रमुख अधिकारी
- अन्य सक्रिय पार्टी कार्यकर्ता
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बैठक, अंबा प्रसाद हुईं शामिल








