कांग्रेस नेता शमा ने शमी का समर्थन किया, कहा- मेहनत के दौरान रोजा छोड़ने की इजाजत [Congress leader Shama supported Shami, said- it is permissible to skip fasting during hard work]

1 Min Read

बरेली, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के रोजा न रखने के विवाद पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इस्लाम वैज्ञानिक धर्म है। इसमें सफर और शारीरिक मेहनत के दौरान रोजा न रखने की छूट दी गई है।

शमा ने कहा- मोहम्मद शमी सफर कर रहे थे और एक खेल में हिस्सा ले रहे थे, जहां उन्हें शारीरिक मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में रोजा न रखना कोई गुनाह नहीं है। इस्लाम में इंसान के हालात को ध्यान में रखा जाता है। शमा वही नेता हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले रोहित की फिटनेस पर सवाल उठाए थे।

इन्होंने भी शमी का समर्थन कियाः

इस बीच, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने भी शमी के पक्ष में बयान दिया। उन्होंने कहा- कुरान में साफ लिखा है कि अगर कोई बीमार है और सफर पर है, तो वह रोजा छोड़ सकता है। किसी को भी शमी के फैसले पर सवाल उठाने का हक नहीं है।

इसे भी पढ़ें

क्रिकेटर शमी के एनर्जी ड्रिंक पीने पर विवाद, मौलाना के बयान पर बीजेपी का पलटवार 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं