खूंटी : कांग्रेस ने भारत के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को नष्ट कर दिया। उसने हिंदुओं और मुसलमानों को बांटने की राजनीति की।
मंगलवार को ये बातें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहीं। वे खूंटी के पतरा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्रियों पर भ्रष्टाचार का कोई भी दाग नहीं लगा। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संबंध में उन्होंने कहा कि वे सरकारी मेहमान हैं।
इससे पहले खूंटी लोकसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नामांकन दाखिल किया।
अर्जुन मुंडा ने खूंटी के कचहरी चौक से रोड शो भी किया। इस दौरान गाड़ी पर उनकी पत्नी मीरा मुंडा के साथ बाबूलाल मरांडी और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें
शीर्ष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में ओडिशा में कांग्रेस के विधायक की सजा निलंबित की








