जम्मू : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट की समय सीमा का पालन करेगा और 15 मार्च, 2024 तक चुनावी बांड पर सभी डेटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेगा।
जम्मू में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि हम प्रकटीकरण, प्रकटीकरण, प्रकटीकरण में विश्वास करते हैं।
मतदाताओं के पास सब कुछ जानने का अधिकार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड्स से जुड़े विवरण को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है।
हालांकि, अभी इससे जुड़े डिटेल्स जारी सामने नहीं आए हैं। अलग अलग चरणों में पूरी जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है।
15 मार्च की शाम तक इससे जुड़ी सभी जानकारी पब्लिक डोमेन में रख दी जाएगी। गौरतलब है कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बुधवार को कश्मीर पहुंचे।
यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर और देश में शांतिपूर्वक और अधिकतम भागीदारी के साथ चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
हम इस साल होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
इसे भी पढ़ें
वर्ष 2014 के बाद से निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता खत्म हो गई है: कांग्रेस









