कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, 48 रुपए दाम बढ़े [Commercial gas cylinder becomes expensive, price increased by Rs 48]

1 Min Read

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं

नई दिल्ली, एजेंसियां। एक अक्टूबर से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 48.50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 48.50 रुपए बढ़कर ₹1740 हो गईं।

पहले ये ₹1691.50 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 48 रुपए बढ़कर ₹1850.50 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1802.50 थे।

मुंबई में सिलेंडर 1644 रुपए से 48.50 रुपए बढ़कर 1692.50 रुपए का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1903 रुपए का मिल रहा है।

हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें

गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी, जाने क्या है नया रेट [Increase in the price of gas cylinder, know what is the new rate]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं