पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी, नरसिंहानंद पुलिस हिरासत में [Comment on Prophet Mohammed, Narasimhanand in police custody]

2 Min Read

डासना मंदिर पर फोर्स तैनात, बुलंदशहर में पथराव के बाद पश्चिमी UP में हाईअलर्ट

लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान पर बवाल शुरू हो गया है।

शुक्रवार देर रात नमाज के बाद बुलंदशहर में मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग सड़क पर उतर आए। नारेबाजी करने लगे। पुलिस लोगों को समझा रही थी, इसी बीच कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

हालात बेकाबू हुए तो रात में PAC को बुलाया गया। किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया गया। वहीं, गाजियाबाद में भी मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। डासना मंदिर का घेराव कर लिया।

पुलिस ने किसी तरह रात 12 बजे तक भीड़ को मंदिर के बाहर से हटाया। नरसिंहानंद इसी मंदिर के पीठाधीश्वर हैं। घेराव के समय वे मंदिर के अंदर ही थे।

पूरे यूपी में हो रहा विरोध-प्रदर्शनः

इधर, मेरठ, मथुरा और मुरादाबाद में भी मुस्लिम समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। SSP रात को सड़क पर उतरे और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। बवाल के बाद पश्चिम यूपी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

6 दिन पहले दिया था विवादित बयानः

विवाद बढ़ता देखकर पुलिस ने नरसिंहानंद को हिरासत में ले लिया है। साथ ही डासना मंदिर के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई है।

दरअसल, यति नरसिंहानंद ने 6 दिन पहले गाजियाबाद में एक कार्यक्रम में पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर विवादित बयान दिया था।

इसे भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त – व्यस्त, नदियां उफान पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं