महाकुंभ में आतंकी धमकी देने वाला 11वीं कक्षा का छात्र गिरफ्तार [Class 11 student arrested for giving terrorist threat during Maha Kumbh]

1 Min Read

प्रयागराज, एजेंसियां। महाकुंभ में आतंकी वारदात की धमकी देने वाले 11वीं कक्षा के छात्र को मेला पुलिस ने बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार किया है। छात्र ने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर 31 दिसंबर को एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया था, जिसमें महाकुंभ में एक हजार लोगों को मारने की धमकी दी गई थी।

पुलिस ने आईपी एड्रेस ट्रेस करने के बाद उसे गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्त नसर पठान को फंसाने के लिए यह धमकी भरा पोस्ट किया था। आरोपी को अब प्रयागराज लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

महाकुंभ में आतंकी पन्नू का पोस्टर जलाया, संतों ने दी कड़ी चेतावनी 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं