नयी दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा थाना क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर के बाहर हुए झगड़े में 16 वर्षीय लड़के की बुरी तरह से पिटाई की गई है, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में सात से आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हालांकि, अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
शिकायतकर्ता दसवीं कक्षा का छात्र है। उसने पुलिस को बताया कि 15 अप्रैल को शाम पांच बजे के आसपास जब वह अपने कोचिंग सेंटर के बाहर था तो कुछ लोगों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था।
नाबालिग ने पुलिस को बताया, ”मैंने उनसे मेरे प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल न करने के लिए कहा, जिसके बाद मैं कोचिंग सेंटर के अंदर चला गया।”
इसे भी पढ़ें
अयोध्या रामलला का दर्शन नहीं करने वाले को सनातन पर बोलने का अधिकार नहीं: आदित्य साहू








