ठाणे, एजेंसियां : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में नौकरी दिलाने का वादा कर 27 लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में नवी मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि ऐरोली के रहने वाले 41 वर्षीय सदानंद भोसले ने पीड़ितों को यह कह कर लुभाया कि वह उन्हें आरबीआई में सुरक्षा गार्ड के रूप में नौकरी दिलवा देगा।
भोसले ने सितंबर 2020 से सितंबर 2021 के बीच उनसे कथित तौर पर 2.24 करोड़ रुपये लिये।
इसे भी पढ़ें
हरियाणा में स्कूल बस पलटने से छह बच्चों की मौत, 20 घायल; प्रधानाध्यापक समेत तीन गिरफ्तार







