चंद्रयान-3:मुर्मू ने रोवर ‘प्रज्ञान’ को लैंडर से सफलतापूर्वक बाहर निकालने के लिए इसरो को बधाई दी

1 Min Read

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लैंडर ‘विक्रम’ के अंदर से रोवर ‘प्रज्ञान’ को सफलापूर्वक बाहर निकालने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की टीम और देश के नागरिकों को बृहस्पतिवार को बधाई दी और कहा कि यह चंद्रयान-3 के एक और चरण की सफलता को दर्शाता है।

मुर्मू ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मैं अपने देशवासियों और वैज्ञानिकों के साथ पूरे उत्साह से उस जानकारी और विश्लेषण की प्रतीक्षा कर रही हूं जो प्रज्ञान हासिल करेगा और चंद्रमा के बारे में हमारे ज्ञान को समृद्ध करेगा।’’

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं