चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने SBI के अध्यक्ष का पदभार संभाला [Challa Srinivasulu Setty takes over as SBI Chairman]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने दिनेश खारा का स्थान लिया, जो 27 अगस्त को रिटायर्ड हो गए।

परंपरा के अनुसार, अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति SBI के सेवारत मैनेजिंग डायरेक्टर्स में से किसी एक की होती है।

3 साल के लिए बने चेयरमैन

तीन साल की अवधि के लिए चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी को SBI का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह प्रस्ताव फाइनेंशियल सर्विसेस इंस्टीट्यूशन ब्यूरो (FSIB) की ओर से किया गया था, जिसकी कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने मंजूरी दे थी।

सेट्टी ने भारत सरकार द्वारा गठित विभिन्न टास्क फोर्स और समितियों का भी नेतृत्व किया है।

इन्होंने 1988 में एक प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के रूप में SBI के साथ अपना करियर शुरू किया।

इन्हें कॉर्पोरेट क्रेडिट, रिटेल, डिजिटल और इंटरनेशनल बैंकिंग का एक्सपीरियंस है।

सेट्टी के अलावा, राणा आशुतोष कुमार सिंह SBI में प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में कार्यभार संभाला है।

इसे भी पढ़ें

SBI के नए चेयरमैन बने चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं