चंद्रयान-5 मिशन को केंद्र की मंजूरी, चंद्रमा की सतह की स्टडी के लिए 250kg का रोवर ले जाएगा [Centre approves Chandrayaan-5 mission, will carry 250kg rover to study the moon’s surface]

1 Min Read

चंद्रयान-3 से 10 गुना ज्यादा वजनी होगा

बेंगलुरु, एजेंसियां। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के अध्यक्ष वी नारायणन ने बताया कि केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी दे दी है। वे बेंगलुरु में ISRO चीफ का पदभार संभालने के बाद एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने बताया- अभी तीन दिन पहले ही हमें चंद्रयान-5 मिशन के लिए मंजूरी मिली है। इसमें जापान हमारा सहयोगी होगा। चंद्रयान-3 मिशन के लिए 25 किलोग्राम का रोवर (प्रज्ञान) ले जाया गया था, जबकि चंद्रयान-5 मिशन चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए 250 किलोग्राम वजनी रोवर ले जाएगा।

अन्य प्रोजेक्ट की अपडेट भी थीः

आगे के प्रोजेक्ट के बारे में नारायणन ने कहा- 2027 में लॉन्च होने वाले चंद्रयान-4 मिशन का मकसद चंद्रमा की मिट्टी के नमूने लाना है। वहीं, गगनयान सहित कई मिशनों के अलावा अंतरिक्ष में भारत का अपना स्पेस स्टेशन स्थापित करने की योजनाओं पर काम चल रहा है।

इसे भी पढ़ें

ISRO के अध्यक्ष एस. सोमनाथ को IAF वर्ल्ड स्पेस अवॉर्ड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं