सीडीएस ने सैन्य अधिकारियों को युद्ध के बदलते स्वरूप के अनुरूप खुद को ढालने की जरूरत पर जोर दिया

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को सैन्य अधिकारियों को युद्ध के बदलते स्वरूप के अनुरूप खुद को ढालने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और “अंतर-सेवा तालमेल” के महत्व को रेखांकित किया।

वह तमिलनाडु के वेलिंग्टन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में सशस्त्र बलों के भावी अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सीडीएस ने उभरती सुरक्षा चुनौतियों की पृष्ठभूमि में भारतीय सेना में किए गए परिवर्तनकारी सुधारों पर भी चर्चा की।

इसमें कहा गया कि कमांडेंट ने उन्हें कॉलेज में जारी प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

जनरल चौहान ने सैन्य अधिकारियों को “युद्ध के बदलते स्वरूप” के अनुरूप खुद को ढालने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और “अंतर-सेवा तालमेल” के महत्व को रेखांकित किया।

इसे भी पढ़ें

नोटिस मिलने के बाद आतिशी ने पूछा, क्या भाजपा का ‘सहायक संगठन’ है निर्वाचन आयोग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं