NEET पेपर लीक केस में CBI की पहली गिरफ्तारी, पटना से मनीष प्रकाश और आशुतोष अरेस्ट [CBI’s first arrest in NEET paper leak case, Manish Prakash and Ashutosh arrested from Patna]

1 Min Read

दोनों ने प्ले स्कूल बुक कराया, यहीं सवाल रटाए

पटना, एजेंसियां। NEET पेपर लीक मामले में CBI ने गुरुवार को 2 आरोपी मनीष प्रकाश और आशुतोष को पटना से गिरफ्तार किया।

दोनों ने ही पटना के प्ले एंड लर्न स्कूल को रात भर के लिए बुक कराया था। इसी स्कूल में 20 से 25 कैंडिडेट्स को इकट्ठा करके आंसर रटवाया गया। यहीं जली बुकलेट के टुकड़े मिले थे।

11 आरोपियों से चल रही पूछताछ

केंद्रीय जांच एजेंसी पिछले दो दिन से 11 लोगों से पूछताछ कर रही है। CBI ने बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से 26 जून को यह केस अपने हाथ में लिया था। अब तक 5 राज्यों में पुलिस ने 27 से ज्यादा गिरफ्तारियां की हैं।

इसे भी पढ़ें

NEET पेपर लीकः ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल को CBI ने छोड़ा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं