पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के घर सीबीआइ की रेड

1 Min Read

कोलकाता। TMC नेता महुआ मोइत्रा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब उनकी परेशानी और बढ़ गई है। उनके कोलकाता स्थित घर पर CBI ने शनिवार को छापा मारा।

संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने (कैश फॉर क्वेरी केस) के आरोपों को लेकर CBI की टीम उनके घर पर सर्चिंग कर रही है। इसी केस में महुआ की 8 दिसंबर 2023 को सांसदी गई थी।

बता दें कि लोकपाल ने 19 मार्च को केश फॉर क्वेरी केस को लेकर CBI को जांच करने के आदेश दिए थे।

साथ ही कहा था कि 6 महीने में केस की रिपोर्ट फाइल कीजिए और हर महीने स्टेटस रिपोर्ट भी पहुंचाइए।

लोकपाल के आदेश के बाद CBI ने 21 मार्च को महुआ के खिलाफ FIR दर्ज की थी। महुआ ने 2016 में पहला चुनाव पश्चिम बंगाल के करीम नगर विधानसभा से जीता था।

2019 में वे TMC के टिकट पर कृष्णानगर से लोकसभा चुनाव लड़ी और जीती थीं।

इसे भी पढ़ें

ठग सुकेश ने केजरीवार को पत्र लिखा, कहा-वेलकम टू तिहाड़ क्लब

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं