CAT 2024 का रिजल्ट जारी, 14 छात्रों को मिला 100 पर्सेंटाइल [CAT 2024 result released, 14 students got 100 percentile]

2 Min Read

3 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

कोलकाता, एजेंसियां। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कलकत्ता ने कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी CAT 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर क्रेडेंशियल्स डालकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। इसके स्कोर के जरिए IIMs और 86 नॉन-IIM में एडमिशन मिलेगा।

इस साल कुल 3.29 लाख कैंडिडेट्स ने CAT के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से जनरल कैटेगरी के 67.53%, OBC-NC के 16.91%, 8.51% SC, 2.25% ST, 4.80% EWS और 0.44% PwD कैटेगरी के स्टूडेंट्स हैं। लेकिन एग्जाम देने 2.92 लाख स्टूडेंट्स ही पहुंचे थे जिसमें से 67.20% कैंडिडेट्स जनरल कैटेगरी के हैं।

टॉप स्कोरर्स में इंजीनियर्स सबसे ज्यादाः

14 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइन स्कोर किया है। 100 पर्सेंटाइल स्कोर करने वालों में से 13 इंजीनियर और 13 मेल स्टूडेंट्स हैं। इसके अलावा 29 स्टूडेंट्स को 99.99 पर्सेंटाइल मिला है जिसमें से 25 इंजीनियर और 4 नॉन-इंजीनियर्स हैं। 99.99 पर्सेंटाइल का स्कोर लाने वाले स्टूडेंट्स में केवल 2 लड़कियां शामिल हैं।
वही, 30 स्टूडेंट्स ने 99.98 पर्सेंटाइल का स्कोर हासिल किया है।

24 नवंबर को हुआ था एग्जामः

CAT एग्जाम रविवार 24 नवंबर 2024 को तीन शिफ्ट में हुआ था।
पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक,
दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक, और
तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 से 6:30 बजे तक थी।

इसे भी पढ़ें

अतुल सुभाष सुसाइड केस: पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार, पिता ने जताई इंसाफ की उम्मीद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं