पप्पू यादव और उनके समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

2 Min Read

पूर्णिया। आचार संहिता उल्लंघन मामले में पप्पू यादव समेत उनके एक समर्थक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की परेशानियां बढ़ गई है। जिला प्रशासन की अनुमति के बगैर वह चुनावी पोस्टर लगाकर जनसभा कर रहे थे, जिसके बाद जनसभा किये जाने को लेकर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

मामला तुल पकड़ते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। जांच में फोटो और आरोप दोनों सही पाए गए, जिसके बाद पप्पू यादव और उनके एक समर्थक पर कसबा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कसबा थाना क्षेत्र के कॉलेज मैदान के समीप पप्पू चौरसिया नाम के समर्थक के आवास पर एक बड़े हॉल में जिला प्रशासन के अनुमति के बिना ही चुनावी पोस्टर लगाकर पूर्व सांसद पप्पू यादव की ओर से जनसभा किया गया है।

इसके बाद जिले के डीएम सह जिला निर्वाची पदाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

इस टीम में बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अरुण कुमार सरदार, नगर परिषद कसबा के कार्यपालक पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार, सीओ रीता कुमारी शामिल रहीं।

अधिकारियों की टीम की जांच में जनसभा की फोटो और वीडियो की सत्यता सही पाई गई, जिसके बाद आचार संहिता उल्लंघन मामले में पप्पू यादव समेत उनके एक अन्य समर्थक पर कसबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इसे भी पढ़ें

रांचीः हादसो को दावत दे रहा है मेनरोड ओवरब्रिज

Share This Article
Exit mobile version