रांचीः हादसो को दावत दे रहा है मेनरोड ओवरब्रिज

1 Min Read

रांची। मेन रोड को डोरंडा से जोड़ने वाला रेलवे ओवरब्रिज जर्जर होता जा रहा है। यह कई जगह से दरक रहा है। सीमेंट छूटकर नीचे गिर रही है और बाहर निकला सरिया भी जंग खा रहा है।

आरओबी की यह स्थिति इसके ऊपर बन रहे सिरमटोली-मेकॉन एलिवेटेड फ्लाईओवर की वजह से हुई है। नए फ्लाईओवर के पिलर के लिए पुराने आरओबी के नीचे ही गड्ढ़ा किया गया है।

मशीन के प्रेशर से पुराना आरओबी कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। राजेन्द्र चौक से अनंतपुर की ओर जाने के क्रम में बाएं तरफ एक पिलर की स्थिति सबसे अधिक खराब है। समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें

रांची विश्वविद्यालय में 321 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, 23 मार्च तक आवेदन का मौका

Share This Article
Exit mobile version