बेंगलुरु में हनुमान चालीसा बजाने पर दुकानदार की पिटाई का मामला गरमाया

2 Min Read

बेंगलुरु। बेंगलुरु में हनुमान चालीसा बजाने पर एक दुकानदार की पिटाई मामले में तूल पकड़ लिया है। BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने इस मामले में पुलिस पर पक्षपात करने का भी आरोप लगाया है।

बता दे कि बेंगलुरु में मुकेश नामक एक दुकानदार अपनी दुकान पर हनुमान चालीसा बजा रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया।

फिर उसकी पिटाई की गई। दुकानदार जब युवकों के खिलाफ प्राथिमकी दर्ज कराने स्थानीय थाना पहुंचा, तब पुलिस ने केस करने से मना कर दिया।

इसकी सूचना जब बीजेपी के सांसद तेजस्वी सूर्या को मिली, तो वह पीड़ित दुकानदार से मिलने पहुंचे। सांसद सूर्या ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने लिखित शिकायत के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की।

दुकानदार से मिलने के बाद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भक्ति गीत बजाने की वजह से उस पर हमला हुआ था।

उन्होंने कहा कि कल शाम, मुकेश अपनी दुकान चला रहा था और रोज की तरह भक्ति गाना बज रहा था। उसी समय कुछ बदमाश उसकी दुकान पर आए और उसके साथ बहस शुरू कर दी और उससे स्पीकर बंद करने और हनुमान चालीसा बजाना बंद करने को कहा।

जब उसने इनकार कर दिया, तो उसे बाहर खींच लिया गया और 6-7 बदमाशों ने उसकी पिटाई की। मुकेश को गंभीर चोटें आई हैं।

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद मुकेश और पड़ोसी दुकानदार एफआईआर दर्ज करने के लिए निकटतम पुलिस स्टेशन पहुंचे।

लिखित शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। सांसद ने बताया कि कई बीजेपी नेताओं के हस्तक्षेप के बाद ही एफआईआर दर्ज कराई जा सकी।

इसे भी पढ़ें

“जय श्रीराम” का नारा लगाने वालों के बीच झामुमो की “सीता” [Sita Soren Political Journey]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं