Cannes 2025: जान्हवी कपूर का पारंपरिक अंदाज़ में शानदार डेब्यू, घूंघट और लहंगे ने फैंस को दिलाई श्रीदेवी की याद [Janhvi Kapoor’s amazing debut in traditional style, veil and lehenga reminded fans of Sridevi]

1 Min Read

Cannes 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में जान्हवी कपूर ने अपने शानदार डेब्यू से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। रेड कारपेट पर उनके पारंपरिक लेकिन ग्लैमरस लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया। जान्हवी ने इस खास मौके पर डिज़ाइनर तरुण तहिलियानी का बेबी पिंक रंग का खूबसूरत लहंगा पहना, जिसे असली टिशू फैब्रिक से तैयार किया गया था। उनके इस कॉर्सेट-स्टाइल आउटफिट को उन्होंने देसी टच देते हुए बालों को बांधा और सिर पर घूंघट भी लिया, जिसने पूरे लुक को बेहद अनोखा बना दिया।

Cannes 2025:

अपने लुक को और निखारने के लिए जान्हवी ने पर्ल ज्वेलरी का चयन किया, जो उनके ट्रेडिशनल पहनावे के साथ शानदार मेल खा रही थी। सोशल मीडिया पर जान्हवी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, और फैंस उन्हें उनकी मां श्रीदेवी की छवि में देख रहे हैं। कई यूज़र्स ने लिखा कि जान्हवी की शालीनता और आत्मविश्वास देखकर लग रहा है जैसे श्रीदेवी खुद लौट आई हों।

इसे भी पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने किया मतदान

Share This Article
Exit mobile version