बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने किया मतदान

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने आज 20 मई को मुंबई में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डाला।

बूथ पर भीड़ से बचने के लिये जान्हवी अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर सुबह जल्दी पहुंच गईं।

जैसे ही वह मतदान केंद्र से बाहर निकलीं, उन्होंने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई और लोगों से बातचीत भी की।

कार में बैठने से पहले जान्हवी को यह कहते हुए सुना गया कि कृपया बाहर आएं और वोट करें।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पांचवें चरण का मतदान आज 20 मई को सुबह सात बजे से शुरू हो गया है।

इस चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान हो रहा है जिसमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड, लद्दाख और जम्मू और कश्मीर शामिल हैं।

मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। जान्हवी कपूर के अलावा अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, फरहान अख्तर, जोया अख्तर, तब्बू और स्वानंद किरकिरे जैसे कई बॉलीवुड सितारे सुबह-सुबह अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर वोट दे चुके हैं।

इसे भी पढ़ें

सिर्फ वोट मांगने और डालने आते हैं मंत्री जी, भोक्ता का उनके ही गांव में विरोध

Share This Article
Exit mobile version