बिहार चुनाव से 7 महीने पहले मंत्रिमंडल विस्तार, BJP के 7 MLA मंत्री बने, इनमें 4 मिथिलांचल से [Cabinet expansion 7 months before Bihar elections, 7 BJP MLAs became ministers, 4 of them from Mithila region]

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से 7 महीने पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार हुआ। BJP के 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

इनमें से 4 मिथिलांचल इलाके से हैं। 13 महीने में यह तीसरा विस्तार है। नीतीश सरकार में अब 36 मंत्री हैं। इनमें BJP के 21, जेडीयू के 13, HAM का एक और एक निर्दलीय है।

अब मिथिलांचल से 6 मंत्री:

नए मंत्रियों को मिलाकर अब मिथिलांचल से 6 मंत्री हो गए हैं। बिहार में कुल 243 सीटें हैं। NDA के पास 131 सीटें हैं। इनमें से 40 सीटें मिथिलांचल से हैं। इसलिए मिथिलांचल को NDA का गढ़ कहा जाता है।

मिथिलांचल के 6 जिलों (सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली) में 60 सीटें आती हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां से NDA को 40 सीटें मिली थीं।

इसे भी पढ़ें

बिहारः नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार, BJP के 7 विधायक लेंगे शपथ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं