नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार आज रात देश में CAA (नागरिकता संशोधन कानून) लागू कर सकती है।
सोमवार की रात केंद्र सरकार की तरफ से इसका नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इसके बाद आज से ही देश में नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए लागू हो जाएगा।
गृह मंत्री अमित शाह अपने कई भाषणों में नागरिकता संशोधन कानून या CAA को लागू करने की बात कर चुके हैं।
उन्होंने ऐलान किया था कि लोकसभा चुनाव से पहले इसे लागू कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय इसे लागू करने की पूरी तैयारी कर चुका है।
अब कभी भी इसका नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में बसे बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाइयों सहित प्रताड़ना झेल चुके गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय नागरिकता देना है।
इसे भी पढ़ें
हरियाणा में PM ने द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, कहा-कांग्रेस घोषणा कर घोंसले में छुप जाती थी








