संघ की प्रतिनिधि सभा में ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगी, राम मंदिर पर प्रस्ताव पारित होगा : आम्बेकर

1 Min Read

नागपुर, एजेंसियां : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों की इस सप्ताह नागपुर में शुरू होने वाली एक महत्वपूर्ण बैठक में देश में व्याप्त विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और राम मंदिर पर एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा 15 से 17 मार्च के बीच यहां रेशिम बाग में स्थित ‘स्मृति भवन’ परिसर में आयोजित की जाएगी।

बैठक में संघ से जुड़े संगठनों के कुल 1,529 प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें 

राजधानी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां स्थगित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं