पटना के भुसौला में बनेगा बुलेट ट्रेन का स्टेशन, सर्वे का काम पूरा [Bullet train station will be built in Bhusaula, Patna, survey work completed]

3 Min Read

पटना, एजेंसियां: बिहार वासियों के लिए हाई स्पीड ट्रेन का पूरा होने वाला है। वाराणसी से हावड़ा के बीच बिहार होते हुए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेगा, जिस पर 320 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार से ट्रेनें दौड़ेंगी।

इसके लिए एलिवेटे़ड रेलवे लाइन बनाई जाएगी, जो पटना शहर से होकर गुजरेगी। इस कॉरिडोर का निर्माण नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड कराएगा।

बिहार में पटना के अलावा जहानाबाद, गया, भोजपुर और बक्सर जिले में रेल कॉरिडोर के लिए जमीन के सर्वे का काम पूरा हो गया है। वैसे तो पूरे कॉरिडोर में 13 स्टेशन होगी, लेकिन पटना में एम्स के पास भी स्टेशन का निर्माण होगा।

कुल 30 गांवों की जमीन की होगी अधिग्रहित

हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए पटना जिले में बड़े पैमाने पर जमीन का अधिग्रहण होगा। इसे लेकर 21 अगस्त को पटना में चिह्नित गांवों के किसानों के साथ जिला प्रशासन और रेल अधिकारियों की बैठक होगी।

पटना जिले में फुलवारीशरीफ, संपतचक, धनरुआ और मसौढ़ी अंचल के कुल 30 गांवों की जमीन अधिग्रहित होनी है।

कहां और कितनी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, इस पर रेलवे और जिला प्रशासन की मौजूदगी में 21 अगस्त को किसानों से बात होगी।

पटना में स्टेशन के लिए भुसौला में बनेगा स्टेशन

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपरेशन लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि पटना में रेलवे स्टेशन के लिए तीन जगहों पर स्थल का चयन किया गया था। इनमें से एक जगह स्टेशन बनाने का निर्णय लिया गया है।

हाई स्पीड ट्रेन का स्टेशन पटना एम्स के नजदीक दानापुर अंचल के भुसौला मौजा के थाना नंबर 40 में बनाया जाएगा। यह जगह एम्स गोलंबर से 750 मीटर की दूरी पर है।

नेउरा-दनियावां रेलवे लाइन से सटे पूरब-उत्तर दिशा में स्थित है। यह पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क से 15 किलोमीटर दूर है। रेलवे स्टेशन के लिए लगभग 37 एकड़ भूमि की जरूरत होगी।

यह होगा कॉरिडोर का रूट

कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि यह कॉरिडोर वाराणसी से चंदौली, गाजीपुर, बक्सर, भोजपुर, पटना, जहानाबाद, गया होते हुए झारखंड के हजारीबाग में प्रवेश करेगा।

वहां से गिरिडीह, धनबाद होते हुए पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान, पूर्वी बर्धमान, हुगली, हावड़ा और कोलकता जिले से होकर गुजरेगा।

इसे भी पढ़ें

सभी कार्य आवंटित होने पर निर्भर करती है बुलेट ट्रेन परियोजना पूरी होने की तारीख: रेलवे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं