सभी कार्य आवंटित होने पर निर्भर करती है बुलेट ट्रेन परियोजना पूरी होने की तारीख: रेलवे

1 Min Read

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के पूर्ण होने की तारीख का आकलन नहीं कर पा रहा है, क्योंकि उसके सभी कार्यों का आवंटन अभी नहीं किया गया है।

बुलेट ट्रेन के 508 किलोमीटर लंबे गलियारे का निर्माण कर रहे ‘नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (एनएचएसआरसीएल) ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।

मध्य प्रदेश निवासी चंद्रशेखर गौर ने आरटीआई अर्जी के माध्यम से रेलवे से जानना चाहा था कि क्या एनएचएसआरसीएल संपूर्ण परियोजना के पूरी होने की अंतिम तारीख बताने की स्थिति में है।

इस पर एनएचएसआरसीएल ने जवाब में कहा, ‘‘मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना के पूरी होने की तारीख का आकलन सभी निविदाएं/पैकेज आवंटित होने के बाद किया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें

एक्सिस बैंक का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 7,129.67 करोड़ रुपये पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं