बिहार के पूर्वी चंपारण में गिरा पुल, कल ही सीवान में पुल ध्वस्त हुआ था [Bridge collapsed in East Champaran, Bihar, bridge collapsed in Siwan only yesterday]

2 Min Read

पूर्वी चंपारण,एजेंसियां: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड में शनिवार की रात एक निर्माणाधीन पुल ध्वस्त हो गया।

निर्माणाधीन पुल ध्वस्त होने की यह हफ्ते भर के अंदर तीसरी घटना है। लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से पुल बन रहे इस पुल की शनिवार को ही ढलाई हुई थी।

ढलाई के चंद घंटे बाद ही पुल ध्वस्त हो गया। घोड़ासहन प्रखंड के अमवा से चैनपुर स्टेशन जाने वाली सड़क में लगभग 40 फुट लंबा इस पुल पर तेजी से काम चल रहा था।

शनिवार को पूल का ढलाई हुआ था, जो रात में ही अचानक भरभरा कर गिर गया। इस घटना के बाद से सवाल उठने लगे हैं कि आखिर एक के बाद एक पुल कैसे ध्वस्त हो रहे हैं।

कल ही सीवान में पुल ध्वस्त हुआ था

गंडक नहर पर बना पुल धड़ाम से गिर गया। मामला सीवान के महाराजगंज अनुमंडल के पटेढ़ा और गरौली गांव का है।

जहां बीच गंडक नहर पर बना पुल अचानक टूट गया। एक पिलर के धंसते ही पुल भर-भराकर नहर में समा गया।

इसका एक वीडियो सामने आया है। बता दें कि 5 दिन पहले भी एक पुल बिहार में ध्वस्त हुआ था। 31 करोड़ रुपए की लागत से बना पुल देखते-देखते गंगा में समा गया।

इसे भी पढ़ें 

सीवान में गंडक नहर पर बना पुल ध्वस्त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं