सीवान में गंडक नहर पर बना पुल ध्वस्त

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार में एक और पुल ढह गया। जानकारी के अनुसार गंडक नहर पर बना पुल धड़ाम से गिर गया।

मामला सीवान के महाराजगंज अनुमंडल के पटेढ़ा और गरौली गांव का है। जहां बीच गंडक नहर पर बना पुल अचानक टूट गया। एक पिलर के धंसते ही पुल भर-भराकर नहर में समा गया।

इसका एक वीडियो सामने आया है। बता दें कि 5 दिन पहले भी एक पुल बिहार में ध्वस्त हुआ था। 31 करोड़ रुपए की लागत से बना पुल देखते-देखते गंगा में समा गया।

दो गांव के बीच का आवागमन ठप

गंडक नदी में गिरे पुल का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि पिलर अपनी जगह से खिसकता है, धीरे-धीरे पुल धराशायी हो जाता है।

पुल के टूटने से दो गांव के बीच का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पुल आज सुबह गिर गया है। लेकिन, ईश्वर की कृपा से कोई हताहत नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने बताया कि विभाग द्वारा नहर की सफाई कराई गई थी, और नहर की मिट्टी काटकर नहर के बांध पर फेंकी गई थी। इस वजह से पुल का पिलर काफी कमजोर हो गया था, जिसके कारण टूट गया।

इसे भी पढ़ें 

बिहारः प्रभुनाथ सिंह के बेटे ने राजद छोड़ी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं