बिहार में फिर हुआ पुल हादसा, बख्तियारपुर-ताजपुर महासेतु का स्पैन गिरा [Bridge accident again in Bihar, map of Bakhtiyarpur-Tajpur Mahasetu]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। Bihar Bridge Collapsed: बिहार में एक और निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिर गया है।

समस्तीपुर में निर्माणाधीन बख्तियारपुर- ताजपुर गंगा महासेतु का स्पैन रविवार की देर रात अचानक गिर गया।

इस हादसे के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना नंदनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के पास की है, जहां दो पिलरों के बीच स्पैन लगाने का काम चल रहा था।

इसी दौरान अचानक स्पैन धराशायी हो गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हादसे को छुपाने की कोशिश

हादसे को छुपाने के लिए कंपनी के अधिकारी ने रात के अंधेरे में ही जेसीबी की मदद से धराशायी हुए स्पैन के मलबे को मिट्टी के अंदर दबा दिया। सबूत मिटाने की यह कोशिश विफल रही।

आसपास के लोगों का कहना है कि लगता है कि लापरवाही को छिपाने के लिए ऐसा किया गया है। यह कही ना कही पुल की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर रहा है।

नीतीश कुमार का है ड्रीम प्रोजेक्ट

पिछले कई वर्षों से बन रहा यह पुल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस पुल की आधारशिला 2011 में रखी गयी थी। जिसका निर्माण 2016 में पूरा होना था, लेकिन आज तक यह बनकर तैयार नहीं हुआ है।

1603 करोड़ रुपये की लागत होने वाले इस पुल का 60 फीसदी काम ही पूरा हो पाया है और जिसमें 1000 करोड़ से अधिक खर्च भी हो चुका है।

इसे भी पढ़ें 

कैमूर को सीएम नीतीश की सौगात, इन 5 सुविधाओं का मिलेगा फायदा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं