PM के दौरे से पहले चंडीगढ़ में धमाके, 2 क्लबों के बाहर बम फेंके [Blasts in Chandigarh before PM’s visit, bombs thrown outside 2 clubs]

2 Min Read

एक क्लब में रैपर बादशाह पार्टनर

चंडीगढ़, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 दिसंबर को चंडीगढ़ दौरे से पहले मंगलवार सुबह सेक्टर-26 स्थित सेविले बार एंड लाउंज व डि‘ओरा क्लब के बाहर धमाके हुए। इससे क्लब के बाहर लगे शीशे टूट गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेविले बार एंड लाउंज क्लब के मालिकों में मशहूर रैपर बादशाह भी पार्टनर हैं।

बाइक पर आये थे बम फेंकनेवालेः

सूचना पाकर SSP समेत पुलिस के अधिकारी पहुंचे। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल से सैंपल लिए गए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बम फेंकने वाले युवक बाइक पर आए थे।

वारदात में जो बम इस्तेमाल हुए हैं, उनमें कील और ज्वलनशील पदार्थ भरा हुआ था। मौके पर इससे जुड़ी हुई चीजें भी बरामद हुई हैं। पुलिस मानकर चल रही है कि देसी बम (सुतली बम) फोड़े गए हैं। पुलिस एक्सटॉर्शन एंगल पर भी जांच कर रही है।

सुबह 3.15 बजे की घटनाः

घटना का एक CCTV भी सामने आया है। सुबह 3.15 बजे एक युवक ने क्लब की तरफ बमनुमा चीज फेंकी। जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ। धुआं उठते ही युवक वहां से भाग गया।
DSP दिलबाग सिंह ने बताया कि सुबह 3.25 बजे हमें कंट्रोल रूम पर पर्सनल प्रॉब्लम की सूचना मिली थी।

हमारे जांच अधिकारी मौके पर गए। SSP कंवरदीप कौर ने ऑपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच, डिस्ट्रिक्ट सेल और अन्य थाना पुलिस को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस के प्रति ‘कड़वे’ हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, करेले से की तुलना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं