भाजपा का एकमात्र उद्देश्य लोकसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल को जेल में रखना : सुनीता केजरीवाल

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि उसका एकमात्र उद्देश्य लोकसभा चुनाव के दौरान उनके पति को जेल में रखना है।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया गया था।

उन पर कुछ व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के लिए अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति बनाने से संबंधित साजिश में सीधे तौर पर शामिल होने का आरोप है।

इसे भी पढ़ें

देशभर में लागू हो गया ‘एक वाहन, एक फास्टैग’ मानदंड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं