बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता हफीजुल शेख की गोली मारकर हत्या

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल्स जारी होने के बाद राजनीतिक हिंसा शुरू हो चुकी है।

देर रात पश्चिम बंगाल के नादिया में एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

पुलिस ने मृतक की पहचान नादिया निवासी हफीजुल शेख के रूप में की है। इधर, मृतक के परिजनों का आरोप है कि हफीजुल शेख कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुआ था, इसके चलते उसकी हत्या की गई है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि हफीजुल रात को चाय की दुकान पर था, तभी उसकी सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

इधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतक और आरोपी दोनों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तारी के बाद हत्या के कारणों का पता लगाएगी।

इसे भी पढ़ें

काउंटिंग आब्जर्बर और डीसी ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं