पंजाब और पश्चिम बंगाल उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची [BJP releases list of candidates for Punjab and West Bengal by-elections]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। पंजाब और पश्चिम बंगाल में होने वाले उपचुनावों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पंजाब के जालंधऱ (पश्चिम) विधानसभा सीट से बीजेपी ने डॉ. शीतल अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है।

वहीं, पश्चिम बंगाल की 4 सीटों पर उप चुनाव होंगे। बीजेपी ने यहां रायगंज से मानस कुमार घोष, राणाघाट दक्षिण से मनोज कुमार बिस्वास, नगदा से विनय कुमार बिस्वास और मानिकतला से कल्याण चौबे भट्टाचार्य को उम्मीदवार घोषित किया है।

7 राज्यों की 13 सीटों पर उपचुनाव

चुनाव आयोग ने हाल ही में बिहार, बंगाल, पंजाब समेत 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। 13 सीटों पर उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को मतदान होना है।

10 जुलाई को बिहार की एक, बंगाल की 4, तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल की 3 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, इन सीटों पर इन सीटों पर नोटिफिकेशन 14 जून को जारी हुआ।

नामांकन की आखिरी तारीख 21 जून होगी। नामांकन की स्क्रूटनी 24 जून को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जून तय की गई है। वोटिंग 10 जुलाई को होगी। नतीजे 13 जुलाई को आएंगे।

इसे भी पढ़ें

7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव 13 को नतीजे 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं