पटना, एजेंसियां। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है। बीजेपी ने उनपर आचार संहिता का आरोप लगाया है।
बीजेपी ने आरोप लगाया गया है कि लालू प्रसाद यादव ‘लालटेन’ निशान के गमछे के साथ वोटिंग करने गए थे।
नई दिल्ली स्थित मुख्य निर्वाचन आयुक्त, राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तथा पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष बीजेपी ने लालू यादव की शिकायत दर्ज कराया है।
बता दें कि लालू यादव ने आज पटना के वेटनरी कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला था।
बीजेपी ने लालू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। बीजेपी की ओर से लिखे शिकायत पत्र में कहा गया है कि सातवें व अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव के दिन शनिवार को आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने अपनी पार्टी राजद का चुनाव चिन्ह लालटेन वाला पट्टा/गमछा गले में लपेट कर अपनी पार्टी राजद के चुनाव चिन्ह लालटेन छाप को प्रदर्षित किया है और मतदान केन्द्र के अंदर वोट डालने गए।
बीजेपी ने कहा है कि लालू अंदर मतदान करने के लिए गये, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि वे मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर राजद के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे।
इसकी वजह से मतदान प्रभावित हो रहा है। यह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 130 के प्रावधानों से प्रतिबंधित है और दण्डनीय अपराध है।
इसे भी पढ़ें
I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक खत्म, खरगे का दावा- 295 से ज्यादा सीटें जीतेंगे









