भाजपा अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर में, चुनाव के लिए 4 सदस्यीय टीम गठित [BJP President’s election in December, 4 member team formed for the election]

1 Min Read

पहले राज्यों के अध्यक्ष चुने जाएंगे

नई दिल्ली, एजेंसियां। भाजपा ने संगठनात्मक चुनाव के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। राज्यसभा सांसद के. लक्ष्मण को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी घोषित किया गया है। यह टीम राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया का संचालन करेगी।

बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरूः

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर में होना है। सदस्यता अभियान के साथ इसकी शुरुआत हो चुकी है। 17 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलेगा।

इसके बाद राज्यों में संगठनात्मक चुनाव होंगे। राज्यों में नया अध्यक्ष चुना जाएगा। वहीं, 50% राज्यों के चुनाव संपन्न होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा होगी।

लक्ष्मण होंगे चुनाव अधिकारी, बंसल और पात्रा भी शामिलः

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद नामांकन की तिथि और मतदान की तारीख का ऐलान होगा। यदि एक ही नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए आया तो उसे चुनाव अधिकारी पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर देता है।

के. लक्ष्मण के साथ सांसद नरेश बंसल, संबित पात्रा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा को राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें

भाजपा सदस्यता अभियान शुरू, पहली सदस्यता मोदी ने ली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं