BJP सांसद सुरेश गोपी बोले- इंदिरा गांधी मदर ऑफ इंडिया, पूर्व कांग्रेसी CM राजनीतिक गुरु [BJP MP Suresh Gopi said – Indira Gandhi is Mother of India, former Congress CM is political guru]

1 Min Read

तिरुवंतपुरम, एजेंसियां। केरल के त्रिशूर से BJP सांसद और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया कहा।

उन्होंने दिवंगत कांग्रेसी मुख्यमंत्री के करुणाकरण को भी साहसी मुख्यमंत्री बताया। गोपी ने कहा कि वह इंदिरा गांधी को ‘भारत की मां’ मानते थे, इसलिए करुणाकरण उनके लिए राज्य में कांग्रेस पार्टी के पिता थे।

गोपी केरल से भाजपा के पहले सांसद हैं। उन्होंने CPI के सुनील कुमार को 75 हजार वोटों से हराया है।

उनके इस बयान पर अब तक बीजेपी से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, केरल के स्थानीय कांग्रेसियों ने उनके बयान का स्वागत किया है।

इसे भी पढ़ें

केरल में BJP का खुला खाता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं